
Ranchi : 10 जून को मेन रोड हिंसा में शामिल चार आरोपियों मो. तबराक कुरैशी, मो साबिर अंसारी, मो उस्मान और मो अफसर को जेल भेज दिया गया. चारों आरोपी उपद्रव के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे, जिन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था. बुधवार को चारों आरोपियों को रिम्स से डिस्चार्ज कर कर दिया. इसके बाद डेली मार्केट थाना पुलिस ने चारों को सीजीएम कोर्ट में पेश किया. जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. रिम्स में अब भी दो आरोपी भर्ती हैं. जिन्हें डिस्चार्ज करने के बाद जेल भेजा जायेगा. मामले में अबतक 29 लोगों को जेल भेजा जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: Saraikela : आदित्यपुर में घर से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, क्षेत्र में सनसनी




