News Wing
Medninagar, 29 September: पुलिस के एक जवान ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस चौकी में ही जवान ने फांसी का फंदा डाल कर खुद को फांसी लगा ली.
बड़कागांव निवासी चरणधन चौबे का पुत्र था जवान जय प्रकाश
मिली जानकारी के अनुसार यह जवान सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कागांव निवासी चरणधन चौबे का पुत्र जय प्रकाश उर्फ़ सोनू चौबे है. इस जवान ने बीती रात चियांकी पुलिस बैरक में ही खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
घटना के बाद पहुंची पुलिस, शव का पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. मृत जवान के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया. मृत जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजा जा चुका है. पोस्टमार्टम के बाद घटना से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त होने की संभावना है. पुलिस फिलहाल मामले पर नजर रखे हुए है.




