NEWSWING
Hazaribagh, 28 September : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने धर्मांतरण के आरोपी पास्टर सोमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरा आरोपी संत कोलंबस कॉलेज के प्रोफेसर अमित सोरेन पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर है. बता दें कि एसपी अनूप बिरथरे ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया किया था. उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया था.
फरार प्रोफेसर को पकड़ने के लिए देर रात तक छापामारी
कोर्रा और बड़ा बाजार की पुलिस आरोपी प्रोफेसर अमित सोरेन को पकड़ने के लिए उसके हुरहुरु स्थित घर पर बुधवार की देर रात दो बजे तक छापामारी करती रही. आरोपी प्रोफेसर नहीं मिला और पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा.
तीन माह पहले भी दर्ज हुआ था धर्मांतरण का मामला
सूत्रों ने बताया कि आरोपी प्रॉफेसर अमित सोरेन के खिलाफ बड़ा बाजार थाना में भी धर्मांतरण को लेकर एक मामला तीन माह पहले भी दर्ज कराया गया था. अभी खिरगांव में प्रोफेसर पर धर्मांतरण को लेकर मामाला दर्ज किया गया था. जानकारी के मुताबिक सूचक मोहन महतो पर अमित सोरेन का नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है.




