Uncategorized

अब रेल में यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे आप

News Wing

New Delhi,28 September: सर्तक हो जायें अब आप रेल में यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे. इसलिए कुछ भी करने से पहले दस बार सोचें. रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को हो रही परेशानी, घूसखोरी और रेलवे सेवाओं की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों के मददेनजर यह कदम उठाया गया है. खासतौर पर यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम बेहद सराहनीय है.

सभी रेलगाड़ियों के सभी डिब्बे में सीसीटीवी लगेंगे कैमरे 

देश की सभी रेलगाड़ियों के सभी डिब्बे में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. रेल के डिब्बों के अलावा रेलवे स्टेशनों पर भी कैमरे फिट किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता की सूची में सबसे पहले है. इसीलिए रेल के प्रत्येक डिब्बों और रेलवे स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता है. 

टीटीई और रेलवे पुलिस फोर्स को रहना होगा पूरे यूनिफॉर्म में

यही नहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने टीटीई और रेलवे पुलिस फोर्स को भी पूरी तरह से यूनिफॉर्म में रहने की व्यवस्था किये जाने की बात कही है. रेल मंत्री ने रेलवे में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कहा कि आरपीएफ और टीटीई ड्यूटी के दौरान अपने अपने यूनिफॉर्म में रहेंगे.

भोजन के पैकेटों की मात्रा और भोजन आपूर्ति करनेवाले ठेकेदारों की पूरी लिस्ट मांगी

रेल मंत्री ने रेलवे द्वारा भोजन उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था में सुधार के मददेनजर रेल में दिये जानेवाले भोजन के पैकेटों की मात्रा और भोजन आपूर्ति करनेवाले ठेकेदारों की पूरी लिस्ट मांगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button