Uncategorized

ट्रेन की चपेट में आया हाथी, आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया

News Wing
Ghatashila, 27 September: झारखंड के घाटशिला के खड़गपुर-टाटा रेल खंड में खड़गपुर और खेमा सूली रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई. ट्रेन से टकराने के बाद हाथी ट्रेन की इंजन में फंस गया और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया. इस हादसे के कारण रेलवे यातायात करीब दो घंटे तक प्रभावित रही. साथ ही कई ट्रेने रुकी रही.

घटना की सूचना मिलते हीं रेवले के अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंन रेल ट्रैक से हाथी के शव को हटाया. जिसके बाद रेलवे यातायात फिर से शुरु हुई.

घटना के बारे में बताते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि हाथी रेलवे पटरी क्रॉस कर रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी आ गई और हाथी उसके चपेट में आ गया. लोगों ने ये भी बताया कि उक्त रेलखंड पर पहले से ही ट्रेन की स्पीड धीमा किये जाने का आदेश है. फिर भी ट्रेन की स्पीड तेज थी. ट्रेन के ड्रायवर ने हॉर्न भी नहीं बजाया और ना ही उसकी नजर ट्रैक क्रॉस कर रहे हाथी पर पड़ी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button