Uncategorized

खूंटीः हौजी खेल रही भीड़ पर पुलिस का लाठी चार्ज, लोगों ने घेरा थाना

NEWSWING

Khunti, 24 September : बड़ाईक टोली क्षेत्र में रविवार की रात लगभग 8:30 बजे लोगों ने थाना को घेर लिया. लगभग 200 लोगों ने भीड़ पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में थाना का घेराव किया. मामले की गंभीरता को देख दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी भी थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं.

क्या है मामला

सूत्रों ने बताया कि महादेव मंडा क्षेत्र में दशहरा के मौके पर एक समिति प्रत्येक वर्ष रावण दहन का आयोजन करती है. उस आयोजन को पूरा करने के लिए हौजी खेल खेलाया जा रहा था. खेल के दौरान वहां पुलिस पहुंच गयी और हौजी खेल रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया. लाठी चार्ज करने से तीन-चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं तीन लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले आयी. इस वजह से वहां के स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और लगभग 200 लोग थाना पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं. वहीं जन प्रतिनिधि थाना में पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर मामला शांत करवाने की कोशीश में लगे हुए हैं.

One Comment

  1. 278949 837218Having read this I thought it was quite informative. I appreciate you taking the time and effort to put this article together. I once once again uncover myself spending method to much time both reading and commenting. But so what, it was still worth it! 541171

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button