
Ghatshila : उत्तरी बदिया पंचायत की मुखिया रीना महली ने अपने समर्थकों के साथ मुसाबनी नंबर 3 स्थित सालखन बाड़ी पहुंची जहां उन्होंने 96 वर्ष की बुजुर्ग कमला एवं 65 वर्षीय माइनो महाली को तिरपाल उपलब्ध कराया. उन्होंने बताया कि समर्थकों से जानकारी प्राप्त हुई थी कि दो बुज़ुर्ग महिलाओं की पुआल की झोपड़ी हल्की वर्षा से ही खराब हो गई है. बारिश का पानी घर में घुस रहा है. इसलिए इन्हें तुरंत तिरपाल उपलब्ध करा दिया है. आगे भी जो आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि उनके पंचायत क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की समस्या होती है तो अवश्य सूचना दें, उसका निदान करने का प्रयास करेंगी. रीना महली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उन्होंने अभी शपथ भी नहीं ली है परंतु ज़रूरतमंदों की लगातार मदद करती देखी जा रहीं हैं. सालखनबाड़ी में उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर, शिबू गुहा, मानस भट्टाचार्य, कमल बेरा, पूर्ण बाग, वीरेंद्र सिंह, संजीव नारायण देव, मुन्ना खान, वापी किस्कू, साहिल, तारकेश्वर, गौरी माया आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Entertainment : कालीन भैया की छवि से उबारेगा शेरदिल का किरदार: पंकज त्रिपाठी




