Uncategorized

पतरातू में जल्द होगा बिजली संयंत्र का शिलान्यास: रघुवर दास

News Wing
Ranchi, 23 September: राज्य के सीएम रघुवर दास ने आज अपने आवास पर झारखंड सरकार के अधिकारियों और एनटीपीसी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि पतरातू में झारखंड सरकार और एनटीपीसी के द्वारा संयुक्त रूप से लगाये जानेवाला बिजली संयंत्र का जल्द ही शिलान्यास किया जायेगा. इसके शुरू होने के बाद झारखंड बिजली के मामले में न केवल आत्मनिर्भर, बल्कि दूसरे राज्यों को बिजली देने में भी सक्षम हो जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार का 2019 तक राज्य के सभी घरों तक बिजली पहुंचाने का सपना भी पूरा हो पायेगा.

18000 करोड़ रुपये का आयेगा खर्च

बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव श्री नितीन मदन कुलकर्णी ने बताया कि पहले फेज में 2400 मेगावाट क्षमतावाले इस संयंत्र में 800-800 मेगावाट की तीन इकाईयां लगेंगी. इस पर 18000 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. इसमें राज्य सरकार की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत और एनटीपीसी की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत होगी. इसके लिए राज्य सरकार और एनटीपीसी के बीच संयुक्त उपक्रम पीवीयूएनएल का गठन किया गया है.

660 मेगावाट की तीन इकाईयों पर हुई चर्चा

आज की बैठक में नार्थ कर्णपूरा में 660 मेगावाट की तीन इकाईयों पर भी चर्चा हुई. चट्टी-बरियातु तथा केरेडारी कोल ब्लॉक भी शुरू करने की स्थिति में है.

कौन-कौन रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा, एनटीपीसी के चेयरमैन श्री गुरदीप सिंह, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री इंदूशेखर चतुर्वेदी, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार, जेबीवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री राहुल पुरवार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button