News Wing
Chatra, 22 September: एंटी करप्शन ब्यूरो को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. हजारीबाग की एसीबी टीम ने चतरा में पांच जमीन सर्वेयर को घूस लेते गिरफ्तार किया है. ये लोग जमीन सुधार करने के एवज में रैयतों से रिश्वत ले रहे थे. पुलिस ने सभी रिश्वतखोर पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद उन्हें हजारीबाग ले जाया गया है.
यह भी पढ़ेंः रामगढ़ थाना के घूसखोर एएसआई को एसीबी ने पकड़ा, 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के नगवां मुहल्ले से हुई गिरफ्तारी
चतरा के सदर प्रखंड के डमडोईया इलाके का यह मामला है. गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के नगवां मुहल्ले से हुई है. जमीन सुधार के एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार किये गये लोगों में एक सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव, एक मुस्तकीम सतीश यादव और तीन अमीन शामिल हैं.




