Uncategorized

मुंगेर : ट्रेन में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या

News Wing

Munger, 21September: : बिहार के मुंगेर जिले में अपराधियों ने ट्रेन में सवार सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान जवान का शव ट्रेन के डिब्बे से बरामद किया है.

भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से मिला शव

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार, भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन (53497 अप) भागलपुर से चलकर रात लगभग दो बजे जमालपुर स्टेशन पर आकर रुकी थी. इस दौरान रेलवे पुलिसबल के जवानों द्वारा बोगी में तलाशी के दौरान ऊपर की सीट पर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई.

पहचान पत्र और आधार कार्ड के आधार पर हुई पहचान

जमालपुर रेलवे पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मदन पासवान ने गुरुवार को बताया कि मृतक के पास मिले पहचान पत्र और आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान सेना के जवान उमेश शाह के रूप में की गई है. मृतक मुंगेर के टिकरामपुर का रहने वाला था.

मृतक के शरीर पर गोली के जख्म

पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पासवान ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मृतक के शरीर पर गोली के जख्म हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button