Uncategorized

डांस प्लस के आर्यन का फेसबुक हुआ हैक

News Wing

Ranchi, 20 September: डांस प्लस फिनाले में जगह बनाने वाले रांची के आर्यन पात्रा का फेसबुक और इंस्ट्राग्राम हैक हो गया है. स्टार प्लस पर इस रियालिटी शो का 24 सितंबर यानी रविवार को फिनाले होना है. इससे पहले इस आइडी का हैक होना आर्यन पात्रा के लिए एक परेशानी का सबब है. गौरतलब है कि इस तरह के रियालिटी शो में लोग अपने पंसदीदा कंटेस्टेंट के लिए फेसबुक और इंसट्राग्राम पर भी वोट करते हैं. शिकायत करने पर कॉपी राइट का मामला बताया गया, लेकिन आर्यन पात्रा और उनके पिता विनोद कुमार पात्रा के अनुसार फिनाले से ठीक पहले हैक होना एक साजिश लगता है.

डांस प्लस में झारखंड से एकमात्र कंटेस्टेंट है आर्यन

आर्यन के पिता ने बताया कि इंस्ट्राग्राम तो शुरु हो गया है, लेकिन फेसबुक अब भी हैक है. झारखंड का आर्यन एकमात्र कंटेस्टेंट हैं, जो इस प्लेटफॉर्म पर पहुंचा है. वो पिछले साल ‘झलक दिखला जा’ में भी उसे लोगों का सपोर्ट मिला था. अब फिनाले के लिए टॉप-4 में उनका कड़ा मुकाबला होगा. आर्यन को वोट करने के लिए 18005321103 पर मिस्ड कॉल करना होगा. 

आर्यन आपका बच्चा है, अधिक से अधिक वोट करें

आर्यन के पिता विनोद कुमार पात्रा बेटे के लिए वोट मांगने रांची नगर निगम पहुंचे. उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध करते हुए कहा कि आर्यन आपका बच्चा है, इसलिए अधिक-अधिक वोट कर उसे डांस प्लस का विनर बनाएं. उन्होंने इसके लिए वोट करने के लिए नंबर का पमप्लेट भी बांटा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button