Uncategorized

पेमेंट नहीं होने के कारण लटक जा रही योजनाएंः पार्षद

News Wing

Ranchi, 20 September: रांची नगर निगम के द्वारा शहर में कराए जा रहे निर्माण कार्य में बाधा आ रही है. ठेकेदारों को समय पर पेमेंट नहीं होने कारण योजनाएं लटक जा रही है. नगर निगम की पार्षद रौशनी खलखो ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में यह शिकातय की. उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि समय पर ठेकेदारों को पेमेंट नहीं होने के कारण वे लोग टेंडर का बहिष्कार कर रहे हैं. इससे शहर का भी विकास बाधित हो रहा है. खलको ने सिंगल विंडो सिस्टम बनाकर सभी ठेकेदारों को भुगतान करने मांग की. कहा कि अलग-अलग टेबल से पेमेंट होने के कारण पेमेंट में विलंब होता है.

45 दिन के अंदर पेमेंट संबंधी फाइलों का होगा निष्पादनः नगर आयुक्त

पार्षद ने कहा कि नगर निगम पीडब्लूडी के कोड को मानता है. काम करवाने के लिए पीडब्लूडी का कोड तो भुगतान के लिए अलग कोड क्यों है. इस पर निगम को गौर करना चाहिए. नगर आयुक्त ने पार्षद की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि पेमेंट से संबंधित सभी फाइलों का निष्पादन 45 दिन के भीतर किया जायेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button