Uncategorized

उरी अटैक पर बनेगी फिल्म, मिलिट्री की ट्रेनिंग लेगा ‘मसान’ का ये एक्टर

News Wing

Mumbai, 20September: 19 लोगों की जिंदगियां लीलने वाले उरी अटैक पर बनने जा रही फिल्म में कमांडर का रोल निभाने से पहले ‘मसान’ का ये एक्टर रियालिटी में मिलिट्री की ट्रेनिंग लेगा। ‘मसान’ और ‘रमन राघव 2.0’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने विक्की कौशल एक बार फिर जबरदस्त कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर है.

कमांडर का किरदार निभाते हुए नजर आएगें

विक्की कौशल अपनी अगली फिल्म में कमांडर का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है. उनकी ये फिल्म उरी अटैक पर आधारित होगी. डेक्कन क्रॉनिकल की मानें तो  रोनी स्क्रूवाला की फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे. विक्की इस फिल्म में एक ऐसे चीफ कमांडर की भूमिका में होंगे जो उरी में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व करता है.

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे है

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं. फिल्म के बारे में बताते हुए विक्की ने कहा,’जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट मेरे पास आई और इसके बारे में मुझे बताया गया, मैं सच में काफी रोमांचित था और मुझे लगता है कि यह एक ऐसी कहानी है कि जिसके बारे में हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है. यह मेरे लिए एक महान अवसर और एक जिम्मेदारी भी है कि मैं इस किरदार को अच्छी तरह से निभा सकूं.

विक्की पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएगे

फिलहाल विक्की ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग के पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया है. इस फिल्म की खास बात ये है कि विक्की पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button