Uncategorized

मंत्रियों को केवल एक सुरक्षा वाहन लेकर चलने का निर्देश स्वागतयोग्य : प्रदेश भाजपा

NEWSWING

Ranchi, 19 September : मुख्यमंत्री रघुवर दास के ‘शहर में मंत्री अपने साथ केवल एक सुरक्षा वाहन लेकर चलें’ वाली बात का प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है. प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि  केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें सादगी पसंद सरकारें है. पहले लाल बत्ती पर रोक और अब आम आदमी के सुविधा को खयाल रखते हुए सुरक्षा घेरा को कम करना इस बात का प्रमाण है. श्री शाहदेव ने मुख्यमंत्री की उस घोषणा का भी स्वागत किया जिसमें उन्होंने अपने काफिले को भी छोटा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. उन्होंने कहा कि दोनों घोषणाओं का मकसद आम लोगों को होने वाली परेशानी से बचाना है. साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी आम जनों से बेहतर व्यवहार करने के दिये गये निर्देश को स्वागतयोग्य बताया.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button