Uncategorized

रामगढ़ थाना के घूसखोर एएसआई को एसीबी ने पकड़ा, 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Wing

Ramgarh, 16 September: एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे एक और भ्रष्टाचारी चढ़ा है. शनिवार को एसीबी ने रामगढ़ थाना के एएसआई सुरेश मल्लिक को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है. एएसआई जमीन मामले में 5 हज़ार रुपये घूस ले रहे थे, इसी दौरान एसीबी हजारीबाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया. वहीं एसीबी की कार्रवाई के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई. कागजी प्रक्रिया पूरी कर एसीबी की टीम एएसआई को अपने साथ ले गई.

जमीन का मामला सुलझाने के लिए एएसआई ने मांगे थे 5 हजार

एसीबी ने शिकायतकर्ता दिगवार निवासी दिलीप तिवारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है. दिलीप तिवारी ने अपनी जमीन के मामले को लेकर एक आवेदन थाने को दिया था. इसकी जांच एएसआई सुरेश मालिक कर रहे थे. इसी दौरान मामले को दिलीप के पक्ष में लिखने के लिए एएसआई ने उससे 5 हजार रुपये रिश्वत मांगा. इसके बाद दिलीप ने मामले की जानकारी हजारीबाग एसीबी को दिया. डीएसपी प्राण रंजन ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सुरेश मलिक को मेन रोड से रिश्वत के रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button