News Wing
Ranchi, 16 September: राजधानी रांची में फिलम बनाने के नाम पर 70 लाख की ठगी कर ली गई. जिसके बाद मामला साइबर थाने में दर्ज कराया गया है.
क्या हैं मामला
घटना के बारे में बता दें कि निमेश नाम के एक आदमी ने जगन्नाथपुर क्षेत्र के पटेल नगर रोड नंबर 12 निवासी व्यवसायी सुमन कुमार से यह ठगी की है. सुमन ने पुलिस को बताया की निमेश से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. आरोपी निमेश ने उसे कहा था कि वह एक फिल्म निर्माता है. जिसके बाद फिल्म बनाने के नाम पर वह उससे कभी पांच लाख तो कभी दस लाख की मांग करता था. इसी तरह करते-करते आरोपी ने सुमन से कुल 70 लाख की ठगी कर ली.
साइबर थाने में मामला दर्ज
कुछ वक्त बीत जाने के बाद जब सुमन ने पैसे वापस मांगे तो निमेश ने खुद को स्पेशल ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताया और धमकी देने लगा. अन्त में परेशान होकर सुमन ने साइबर थाने में निमेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस भी जांच में जुट गई है.




