BiharCrime News

पूर्णिया में लूटपाट के क्रम में कार चालक को अपराधियों ने मारी गोली

Purnia : जिले में गुरुवार को लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कार चालक को गोली मार दी. घटना जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर से 5 किलोमीटर के दूरी पर भुरकुंडा पुल पर हुई. गुरुवार को बाइक सवार 3 अपराधियों ने कार को रोक कर चालक को कंधे में गोली मार कर दिया. कार में सवार कार मालिक बाल-बाल बच गये.

जख्मी ड्राइवर ने गोली लगने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और कार चला कर बगल के गांव पहुंच गया. वहां से बस से भवानीपुर चौक पहुंचा और वहां से ऑटो से अस्पताल पहुंचा. अस्पताल ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल जख्मी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. जख्मी केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रम्ह स्थान सहारा गांव के रहनेवाले नरेश ऋषि का बेटा दिनेश ऋषि है. दिनेश गांव के ही संवेदक नवल किशोर महतो के यहां काम करता है और उनकी गाड़ी का चालक भी है.

नवल किशोर ने बताया कि वह दिनेश के साथ भवानीपुर के मझौरा नरदा गांव होण्डा सिटी कार से जा रहा था. मझौरा में उनका नल-जल योजना का काम चल रहा है. भुरकुंडा पुल पर पहुंचे ही एक बाइक सवार बीच सड़क पर पहले से ही खड़ा था. ड्राइवर ने कार रोक दी. कार रुकते ही पीछे से दो बाइक पर दो अन्य लोग कार के पास आये और ड्राइवर को शीशा खोलने के लिए कहा. शीशा खोलते ही अपराधी रुपये मांगने लगे. कुछ समझ पाते तभी एक अपराधी ड्राइवर दिनेश के दायें कंधे पर गोली मार कर मझौरा की तरफ भाग गया. नवल किशोर ने बताया कि जैसे ही अपराधियों ने ड्राइवर पर पिस्टल तानी वह गाड़ी से बाहर निकल कर दोनों हाथ खड़ा कर दिया. सभी अपराधी मुंह पर मास्क पहने हुए थे.

इसे भी पढ़ें: मांडर उपचुनावः शिल्पी ने भरा पर्चा, मुख्यमंत्री हेमंत व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी थे मौजूद

Related Articles

Back to top button