Uncategorized

पटनाः बिहटा में अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी सिनेमा हॉल मालिक को गोली, हालत गंभीर

News Wing

Patna, 15 September: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सिनेमा हॉल के मालिक को गोलियों से छलनी कर दिया. निर्भय सिंह को तीन गोलियां लगी है. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बिहटा की है, जहां थाने से महज कुछ ही दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि निर्भय सिंह अपने सिनेमा हॉल के बाहर खड़े थे इसी बीच मोटरसाइकिल से आये चार अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

निर्भय सिंह को लगी है तीन गोलियां

निर्भय सिंह को सीना और सिर सहित शरीर में तीन गोलियां लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से निर्भय सिंह को अस्पताल से जाया गया. उनकी हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है. चश्मदीदों ने बताया कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद पोस्ट ऑफिस होते हुए पूरब की ओर भाग गये. से घटना से बिहटा के कारोबारियों में काफी आक्रोश है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

घटना में आ रहा महाकाल बाइकर्स गैंग का नाम

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. आशंका जतायी जा रही है कि इस घटना को बाइकर्स गैंग ने अंजाम दिया है. गौरतलब है कि इन दिनों बिहटा में दो बाइकर्स गैंग सक्रिय हैं. इस घटना में महाकाल बाइकर्स गैंग का नाम सामने आ रहा है. एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर बिहटा सहित आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button