Uncategorized

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम

News Wing
Ranchi, 15 September: एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहर गुरुवार को शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर अपने आस-पास हो रहे गंदगी को साफ किया. साथ ही उन्होंन यूनिवर्सिटी के पास लगाए जाने वाले ठेलों से आग्रह किया कि वो गंदगी ना फैलाए.

इसके अलावे विद्यार्थियों ने डोरंडा स्थित सदर अस्पताल में जाकर देखा कि किस प्रकार वहां गंदगी को साफ किया जाता है. इस कार्य में विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान विद्यार्थियों ने अस्पताल कर्मियों को स्वच्छता के गुण समझाए.

यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवारा मानव संसाधन विकास विभाग भारत सरकार के द्वारा निर्देशित किया गया था जो कि 1 सितंबर से चल रहा है और 15 सितंबर को इसका अंत किया जाएगा. जिसमें विभिन्न कार्यों को विश्वविद्यालय द्वारा अच्छी तरह करना था.

इस कार्य को सफल बनाने में डॉक्टर प्रोफेसर रमन कुमार झा. (उप कुलपति, एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड), डॉक्टर अजीत कुमार पांडेय (निदेशक, एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड) , श्री गौरव गुप्ता (ऐ. भी. पी.) और एमिटी विश्विद्यालय से जुड़े अन्य लोगों ने प्रमुख भूमिका निभायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button