Uncategorized

टंडवा उग्रवादी हमलाः आईजी और एसपी ने किया दौरा

NEWSWING

Chatra, 13 September : टंडवा थाना क्षेत्र में जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सदस्यों के जमकर उत्पात मचाने के बाद आज बड़े पुलिस अधिकारियों का दौरा हुआ. आइजी जोनल मुरारी लाल मीणा और चतरा के एस पी ने टंडवा का दौरा किया. दोनों ने घटना स्थल का दौरा किया. पुलिस ने दावा किया है कि गोली चलाने वाले और कोई नहीं बल्कि उग्रवादी ही हैं.

इसे भी पढ़ेंः टंडवा में जेजेएमपी के उग्रवादियों ने मचाया तांडव, हवा में दागी तीन गोलियां

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने सिंघानिया कैंप में गोली चलाने वालों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, फुटेज देखने के बाद पुलिस ने दावा किया कि इनमें दो की पहचान हो गयी है. दोनों की पहचान उग्रवादी के रूप में हुई है. बताते चलें कि उग्रवादियों ने दिनदहाड़े एनटीपीसी से जुड़े सिंघानिया कंपनी के कैम्प पर धावा बोल दिया था. राहम स्थित कैंप में उग्रवादियों ने कम्प्यूटर और सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया और हवाई फायरिंग कर तीन गोलियां चलायी. उन्होंने लेवी के पैसों के लिए सिंघानिया कंपनी पर हमला किया. 

2 Comments

  1. 868048 370371Valuable details. Fortunate me I discovered your web website by chance, and Im surprised why this twist of fate didnt happened earlier! I bookmarked it. 734628

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button