JharkhandLead NewsNEWSRamgarh

यूपीएससी में 323 वां रैंक लाने वाली दिव्या पांडे ने रामगढ़ उपायुक्त से मुलाकात की

Ramgarh: यूपीएससी 2021 की परीक्षा में देश में 323 वां रैंक प्राप्त करने वाली दिव्या पांडे ने मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़  माधवी मिश्रा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. इस दौरान उपायुक्त ने उन्हें पौधा एवं उपहार भेंट कर जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान दिव्या पांडे ने पढ़ाई के दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. वहीं उपायुक्त ने दिव्या पांडे के माता-पिता एवं परिजनों द्वारा दिव्या की सफलता में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दी. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, दिव्या पांडे के पिता जे पी पांडे व अन्य परिजन उपस्थित थे.

 

Related Articles

Back to top button