Uncategorized

तबला वादक बिक्रम घोष स्पेन की गायिका के साथ तैयार कर रहे हैं फ्यूजन संगीत

News Wing
Calcutta, 13 September: तबला वादक पंडित बिक्रम घोष स्पेन की गायिका मारिया डेल मार फर्नाडिज के साथ एक अंतरार्ष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट में वह उनके साथ मिलकर फ्यूजन संगीत तैयार कर रहे हैं. जो कि भारतीय और स्पेनिश फ्यूजन का संगीत होगा.

बिक्रम ने कहा है कि मैं फिलहाल कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं जिसमें स्पेन की गायिका मारिया के साथ एक अंतरारष्ट्रीय प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिन्होंने जोया अख्तर के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में एक गाना गाया था.

उन्होंने कहा कि हम विदेशी कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं. उदाहरण के लिए अनमोल घड़ी फिल्म में नूरजहां द्वारा गाया गाना, ‘जवां है मोहब्बत’ को हमने फिर से बनाया है जिसमें ग्रैमी पुरस्कार विजेता जॉर्ज ब्रूक्स ने सेक्सोफोन बजाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button