Uncategorized

रिम्सः रैन बसेरा के शौचालय पर अवैध दुकानदारों का कब्जा

NEWS WING
Ranchi, 12 September:
रैन बसेरा का निर्माण इसलिए होता ही है कि रात में जिनके सर पर कोई छत ना हो वो वहां आराम कर सकें. और अगर ऐसा रैन बसेरा रांची के रिम्स जैसे अस्पताल में हो जहां गांव-देहात से लोग इलाज कराने आते हैं तो वाकई रैन बसेरा का होना कारगर माना जाता है. लेकिन, अफसोस कि रांची के रिम्स में बने रैन बसेरे के शौचालय पर अवैध दुकानदारों का कब्जा है. 

दुकानदारों ने किया अवैध कब्जा
रांची के रिम्स के रैन बसेरा में जो कोई भी रात में सर छिपाने के लिए आता है उसे शौचालय जाने के लिए सुलभ शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है. क्योंकि रैन बसेरा के शौचालय में दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है. अब लोगों को सुलभ इस्तेमाल करने के बदले पैसे खर्च करने पड़ते हैं. जबकि रैन बसेरा के साथ शौचालय भी बना था. ताकि लोग रैन बसेरा के साथ शौचालय का मुफ्त में इस्तेमाल कर सकें.

क्या कहते हैं संचालक देखें वीडियो
रैन बसेरा के संचालक का कहना है कि दो साल हो गए. वो कई बार इसकी शिकायत लेकर गए हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. पब्लिक को काफी परेशानी होती है. लेकिन दुकानदारों ने अवैध निर्माण कर शौचालय पर कब्जा जमा रखा है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button