Uncategorized

बॉडीगार्ड के सामने पुलिस मुख्यालय ने घुटने टेके, अंगरक्षक सिपाहियों का तबादला किया रद्द

NEWS WING
Ranchi, 12 Sep :
एक समय था जब पुलिस विभाग के दारोगा राज्य सरकार में हस्तक्षेप रखते थे. मंत्रियों का अंगरक्षक प्रेम भी जग जाहिर रहा है. अंगरक्षक माने बॉडीगार्ड सत्ता शीर्ष को बदलने तक की ताकत रखते थे. झारखंड में फिर से वहीं हालात बनते नजर अा रहे हैं. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बॉडीगार्ड्स के अागे घुटने टेक दिए हैं. 12 सितंबर को  अाइजी कार्मिक ने एक अादेश जारी किया है. जारी अादेश में कहा गया है कि विशिष्ट महानुभावों के साथ प्रतिनियुक्त अंगरक्षकों के स्थानांतरण को रद्द कर दिया गया है. अाइजी ने इसके लिए अजीब सा तर्क दिया है. तबादला रद्द करने के पीछे तर्क यह दिया है कि यह (अंगरक्षक) जिला पुलिस के कार्य नहीं करते हैं. 
दो सितंबर को हुअा था 1629 सिपाहियों का तबादला

पुलिस मुख्यालय ने 10 साल से अधिक समय से एक ही जिला में पदस्थापित सिपाहियों का तबादला पिछले हफ्ते किया था. पुलिस मुख्यालय में एक सितंबर को स्थापना पर्षद की बैठक हुई थी. जिसमें 1629 सिपाहियों का तबादला करने का फैसला लिया गया था. दो सितंबर को तबादला अादेश जारी कर दिया गया था. साथ ही सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया था कि वह जल्द से जल्द सिपाहियों को नव पदस्थापन जिला में विरमित कर दें.

मुख्यालय के ताजा अादेश पर एक पुलिसकर्मी ने क्या कहा, पढ़िए..

पुलिस मुख्यालय का अादेश जारी होने के बाद एक पुलिसकर्मी ने अपनी प्रतिक्रिया न्यूज विंग को दी. उसने बताया कि अपराधी से लड़ने वाले, दिन-रात गश्ती करने वाले, दिन भर धूल-धूप व प्रदूषण में खड़े होकर ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले सिपाही का तबादला नहीं रुकेगा. क्योंकि वह किसी नेता-अधिकारी का बॉडीगार्ड नहीं है. लेकिन जो सिपाही वीअाइपी के साथ अाराम की ड्यूटी कर रहा है, जो वीअाइपी के साथ एसी गाड़ी में घूमता है. कुछ एेसे भी हैं जो अंगरक्षक का काम कम, अधिकारी का निजी व अनैतिक काम ज्यादा करते हैं, उनका भी तबादला रुक जायेगा. 

इन महानुभावों के बॉडीगार्ड के तबादले हुए रद्द
– मंत्री
– सांसद
– विधायक
– लोकायुक्त
– उच्च न्यायालय के वर्तमान व सेवानिवृत्त न्यायाधीश
– वरीय पुलिस पदाधिकारी
– जिला एवं सत्र न्यायाधीश
– मुख्य या अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
– प्रधान सचिव
– सचिव
– अायुक्त
– उपायुक्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button