News Wing
Thiruvanthampuram, 12 September: शिकागो में वर्ष 1893 में स्वामी विवेकानंद के संबोधन के 125 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को केरल के कॉलेजों में प्रसारित नहीं करने के माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के फैसले की भाजपा ने निंदा की है.
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी के कृष्णदास ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार का भाषण को प्रसारित करने से इनकार करना स्वामी विवेकानंद का अपमान है और संघीय सिद्धांतों के खिलाफ है.
वहीं, उन्होंने राज्यपाल न्यायमूर्ति पी सदाशिवम से इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगने का अनुरोध किया है.




