NEWS WING
Ranchi, 11 September: डोरंडा कॉलेज में 31वां युवा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन 18 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा. तीन दिवसीय इस फेस्ट में स्टूडेंट्स के लिए कई एक्टिविटीस होंगे. जिसको लेकर स्टूडेंट्स में गजब का क्रेज दिख रहा है. प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए स्टूडेंट्स दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. फेस्टिवल में लगभग 25 इवेंट्स होंगे, जिसमें इस साल मिमिक्री और इंस्टालेशन कॉम्पीटिशन पहली बार होगा. परफॉर्मेंस में कोई कमी न रह जाए इसके लिए स्टूडेंट्स क्लास के बाद घंटों प्रैक्टिस कर रहे हैं.
2014 से ही हो रहा है यूथ फेस्टिवल
प्रोग्राम की कंवेनर डॉ. मधु मिश्रा ने बताया कि 2014 से कॉलेज में यूथ फेस्टिवल हो रहा है और तीन सालों में कॉलेज पंद्रहवे स्थान से चौथे नंबर पर आ गया है. पहले स्टूडेंट्स में जागरूकता की कमी थी. पर अब स्टूडेंट्स में जागरूकता के साथ साथ कॉन्फिडेंस भी आया है. हर साल यूथ फेस्टिवल में कुछ नए इवेंट्स जुड़ते हैं. डॉ. मधु ने कहा कि कॉलेज लेवल पर इससे बड़ा मंच नहीं मिल सकता, जहां स्टूडेंट्स अपने टैलेंट को दिखा सकें.
कौन से इवेंट्स किस दिन ?
पहले दिन फाइन आर्ट्स और लिटररी इवेंट्स होंगे. जिसमें कॉलाज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, रंगोली, इंस्टालेशन, डिबेट, एलोकेशन, शामिल हैं. दूसरे दिन 19 सितंबर को डांस, म्यूजिक और थिएटर कंपीटिशन होगा. और आखिरी दिन सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.
फेस्ट को लेकर कितने उत्साहित हैं स्टूडेंट्स देखें वीडियो
प्रोग्राम की कंवेनर डॉ. मधु मिश्रा ने प्रोग्राम के बारे में क्या कहा देखें वीडियो





812468 595019Some truly howling function on behalf of the owner of this web site , dead excellent topic matter. 690875