NEWS WING
Ramgarh, 10 September : बालाश्री कंपनी के ठेकेदार से बाइक सवार दो लुटेरों ने पांच लाख रूपये लूट लिए. ठेकेदार लेबर पेमेंट के लिए पैसे लेकर जारहा था. उसने अपने मोटरसाइकिल के डिक्की में पांच लाख रूपये लेबर पेमेंट के लिए रखे थे और पेमेंट करने जा रहा था. बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा किया और शहर के जीवन रेखा अस्पताल के समीप लूट की घटना को अंजाम दिया. लूटेरों ने ठेकेदार के डिक्की से पैसे उड़ा लिए और वहां से फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




