Uncategorized

साहेबगंजः महिला का शव खेत में मिला, पुलिस को रेप के बाद हत्या का शक

NEWS WING

Sahebganj, 08 September: साहेबगंज के बरहड़वा थाना स्थित महराजपुर गांव के बहियार मे एक अज्ञात महिला का शव मिला. बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात में महिला की गला रेत कर हत्या कर शव को धान खेत मे फेंक दिया गया हो. महिला कि स्थिति को देख कर ऐसा लगता है कि जैसे हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया हो. गांव वालों का मानना है कि घटना को अंजाम कहीं और दिया गया, बाद में शव लाकर यहां फेंक दिया गया हो.

इसे भी पढ़ेंः बोकारोः प्रताड़ना का आरोप लगा छात्रा ने लगायी स्कूल बिल्डिंग से छलांग, पुलिस को ब्लू व्हेल गेम पर शक

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इस मामले मे बरहरवा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की घटना की सूचना करीब तीन बजे मिली. जानकारी मिलते ही वो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्चम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम राजमहल अस्पताल में होगा. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस जांच में जुटी है. 

One Comment

  1. 610602 593522Beneficial info and exceptional design you got here! I want to thank you for sharing your suggestions and putting the time into the stuff you publish! Great function! 553990

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button