JharkhandLead NewsNationalNEWSRanchiTOP SLIDER

रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को इंडिगो ने फ्लाइट में चढ़ने से रोका था, केंद्रीय मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक दिन पहले इंडिगो के कर्मियों ने एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से इसलिए रोक दिया कि वह घबराया हुआ था. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री को ट्वीट किया गया था. इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं. वहीं इसकी रिपोर्ट भी मांगी है. केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरलाइन के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया है. जिसमें लिखा है कि इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसी भी इंसान को इस तरह की परिस्थिति से नहीं गुज़रना चाहिए. मैं खुद इस मामले की जांच कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

आदेश दिए जाने के बाद डीजीसीए रेस हो गया है. वहीं एयरलाइंस कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है. बताते चलें कि शनिवार को इंडिगो ने रांची-हैदराबाद उड़ान में बच्चों चढ़ने से रोक दिया गया था. जिसके बाद उसके माता-पिता ने भी फ्लाइट में जाने से इंकार कर दिया था. वहीं इस मामले में एयरपोर्ट आथोरिटी और एयरलाइंस कंपनी का कहना है कि बाकी यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, एक दिव्यांग बच्चा 7 मई को अपने परिवार के साथ फ्लाइट में सवार नहीं हो. वह एग्रेसिव था और स्टाफ्स ने आखिरी समय तक उसके शांत होने का इंतजार किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

Related Articles

Back to top button