Uncategorized

गलती से दूसरे ट्रैक पर रवाना की ट्रेन : स्टेशन मास्टर निलम्बित

News Wing

Balia, 01 September: छपरा से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन से गलती से मऊ के बजाय गाजीपुर की तरफ रवाना कर दी गयी. लेकिन, समय रहते सूचना मिल जाने से बड़ा हादसा टल गया. लापरवाही के आरोप में स्टेशन मास्टर को निलम्बित कर दिया गया है. ट्रेन अभी कुछ दूर ही गयी थी कि दूसरे रेल प्रखंड पर ट्रेन को जाते देख यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी. उन्होंने बताया कि आनन-फानन मे ट्रेन को वापस फेफना रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसके करीब 25 मिनट बाद ट्रेन मऊ के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना हुई. सूत्रों के अनुसार मंडल रेल प्रबन्धक एसके झा ने इस लापरवाही के लिए फेफना के स्टेशन मास्टर वीएस पाण्डेय को तत्काल निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button