Uncategorized

काबुल: आत्मघाती विस्फोट में पांच लोगों की मौत

News Wing

Kabul, 29 August: काबुल के मध्य अमेरिकी दूतावास के निकट हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में करीब पांच लोग घायल हो गये.

विस्फोट का लक्ष्य काबुल बैंक की एक शाखा

अफगान अधिकारियों के अनुसार काबुल के मध्य में एक व्यस्त वाणिज्यिक इलाके में यह आत्मघाती बम विस्फोट हुआ. काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद के अनुसार आज हुए विस्फोट का लक्ष्य शायद निजी स्वामित्व वाले काबुल बैंक की एक शाखा थी. अमेरिकी दूतावास परिसर काबुल बैंक की ओर जाने वाली सड़क से करीब 500 मीटर की दूरी पर है. शुरूआती खबरों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय में काबुल अस्पतालों के प्रमुख मोहम्मद सलीम रसौली ने हमले में नौ व्यक्तियों के घायल होने की पुष्टि भी की. 

अबतक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली

अभी किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन तालिबान अक्सर बड़े मुस्लिम अवकाशों से पहले या फिर महीने के आखिर में बैंकों को निशाना बनाता है, जब वहां नौकर शाह और सैन्य कर्मी वेतन लेने के लिए कतारबद्ध खड़े होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button