Uncategorized

हजारीबाग जेल में बंद गैंगस्टरों की गतिविधि पर लगेगा लगाम, सेल में लगेगा सीसीटीवी

NEWS WING
Hazaribag, 28 August :
लाख कोशिशों के बादवजूद जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग में बंद गैंगस्टरों की गतिविधि पर रोक नहीं लगायी जा सकी है. लेकिन अाने वाले दिनों में अब वह जेल के भीतर से बाहर की दुनिया में दखल नहीं  दे पायेंगे. जेल प्रशासन ने जेल के सभी सेल में सीसीटीवी लगाने का फैसला लिया है, जिनमें बड़े अपराधियोंं को रखा गया. 

बाहर की दुनिया में रखते हैं हस्तक्षेप, अब कैमरे की जद में रहेंगे गैंगस्टर

हजारीबाग जेल में कई बड़े गैंगस्टर बंद है. वह सभी बाहर की दुनिया में हस्तक्षेप रखते हैं. बाहर में सक्रिय गिरोह के अपराधियों के संपर्क में रहते हैं. टेंडर मैनेज करने, रंगदारी वसूलने से लेकर तमाम तरह की अापराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं. छापामारी के दौरान कई बार जेल के भीतर से मोबाइल अौर सिम बरामद किए गयें हैं. जेल प्रशासन का मानना है कि सीसीटीवी लगने के बाद सेल में बंद एेसे कुख्यात अपराधी कैमरे की जद में रहेंगे अौर उनकी गतिविधियों नजर रखी जा सकेगी. 

कहां-कहां लगेगा सीसीटीवी

– अंडा सेल

– टी-सेल

– सात नंबर सेल

– चार नंबर सेल

– नौ नंबर सेल

– दो स्पेशल सेल

– महिला वार्ड

जेल में बंद गैंगस्टर

– अंडा सेल में भोला पांडेय गिरोह का सरगना विकास तिवारी

– सात नंबर सेल में पलामू का अपराधी सुजीत सिन्हा

– चार नंबर में अपराधी डब्लू सिंह व सुरेंद्र बंगाली

– टी-सेल में रियाज अंसारी

– नौ नंबर सेल में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह, रामाधीर सिंह

– दो स्पेशल सेल में शिवशंकर सिंह

– महिला वार्ड में विधायक निर्मला देवी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button