News Wing Candi, 27 August : कैंडी वनडे : भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच रविवार का खेल बाधित हो गया है. पल्लेकेले स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मुकाबले का खेल बारिश के कारण रुक गया. खेल रोके जाने तक मेजबान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवरों में सात विकेट पर 192 रन बनाए थे. मलिंदा श्रीवर्धना 21 और दुष्मंथ चमीरा एक रन पर नाबाद थे. भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है.
लाहिरू ने बनाए 80 रन
मेजबान टीम की ओर से लाहिरू थिरिमान्ने ने सर्वाधिक 80 रन बनाए जबकि दिनेश चांडीमल ने 36 रनों की पारी खेली.
जसप्रीत ने चटकाए चार विकेट
भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव को एक-एक सफलता मिली.




