Uncategorized

पर्दे पर शादी समारोह के लिए कुंदन के गहने पहनेंगी शिवानी तोमर

News Wing

Mumbai, 24August: टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ की अगली कड़ी में विवाह समारोह के दृश्य में अभिनेत्री शिवानी तोमर कुंदन के गहनों में लदी नजर आएंगी. शो की अगली कड़ी में शिवानी की शादी अद्वे सिंह रायजादा से होती दिखाई जाएगी. इस शो में अद्वे का किरदार अभिनेत बरुन सोबती निभा रहे हैं.

सफेद और लाल रंग के जोड़े में नज़र आएगी अभिनेत्री शिवानी तोमर 

इस शादी समारोह के दृश्य में शिवानी को सफेद और लाल रंग के जोड़े में देखा जाएगा और इसमें पहने जाने वाले कुंदन के गहनों का भार करीब पांच किलोग्राम तक है शिवानी ने एक बयान में कहा, “मेरी मां को मेरा दूल्हन का अवतार पसंद आया है. उनकी इच्छा थी कि इस शादी वाले दृश्य में मैं उनके कुछ गहने पहन सकूं और प्रोडक्शन ने मुझे असली कुंदन के गहने देकर चौंका दिया. इन गहनों पर की गई कारीगरी शानदार है. मेरे परिधान का भार 15 किलोग्राम का है और गहनों का भार पांच किलोग्राम का. इस कारण कुल भार 20 किलोग्राम है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button