Uncategorized

कोल ब्लाॅक आवंटन घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को लगायी लताड़

News Wing

New Delhi, 21 August: कोल ब्लाॅक आवंटन घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को लताड लगायी है. घोटाला मामले की जांच पूरी नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जतायी है. कोर्ट ने कहा कि हमने सीबीआई को समय-समय पर जांच में तेजी लाने के लिए टोका, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि जांच का अंत भी होगा.

लंबित कोयला घोटालों की जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने लंबित कोयला घोटाला मामलों की जांच की स्थिति की जानकारी देने के लिए सीबीआई को रिर्पोट दाखिल करने का निर्देश दिया है. देश की शीर्ष अदालत ने जांच एजेंसी से उन सभी मामलों में आरोपपत्र दाखिल करने को कहा था, जिसमें फरवरी के अंत तक जांच पूरी हो गयी है. सीबीआई से शेष मामलों में जांच को जल्दी पूरा करने का भी निर्देश दिया गया.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button