
Noida : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में पद्मावत फिल्म के विरोध में रविवार शाम हत्या का प्रयास, आगजनी और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया. अदालत ने सभी आरोपियों को सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इनकी हुई गिरफ्तारी
नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के लोगों ने नोएडा के डीएनडी पुल पर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की. भीड़ ने तलवार, ईट पत्थर आदि से डीएनडी टोल प्लाजा पर नियुक्त कर्मचारियों और जनता पर जानलेवा हमला किया. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रविवार रात करवाई करते हुए नामजद आरोपी शिवराणा, शिवम, हिमांशु, अनुज, रजनीश, तुषार, मोहित, ललित, संदीप, प्रशांत मानवेन्दर, अनुज और श्रवण को कल रात को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आज राहुल, रोहित व संजय को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अधिकारी ने बताया कि फिल्म पद्मावती के विरोध में कल जनपद के अन्य जगहों पर भी विरोध हुआ था.
इसे भी पढ़ें- सीआइडी ने कोर्ट को झूठ कहा है कि इंस्पेक्टर हरीश पाठक ने NHRC को क्या बयान दिया, जानकारी नहीं
वहीं थाना दादरी में दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि रमेश रावल, संजीव मोहन आदि ने गांव घोड़ी बछेड़ा में आयोजित पंचायत में सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए फिल्म पद्मावती के विरोध में भड़काऊ भाषण दिया तथा भीड़ को उत्तेजित किया.
क्या है पद्मावती विवाद
फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद चल रहे थे. विवाद बढ़ा तो कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में फिल्म की रिलीज को रुकवाने के लिये याचिका दायर की थी. कई जगहों पर पुतले जलाये गये, फिल्म के खिलाफ नारे लगाये गये. वहीं याचिका दायर होने के बाद कोर्ट ने कहा था कि सेंसर बोर्ड ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, ऐसे में वह कोई दखल नहीं दे सकता. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर वह दखल देता है तो यह एक तरह से प्री जजमेंट की तरह होगा. विवादों के बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया था, और इसकी रिलीज को लेकर हरी झंडी दिखा दी थी.
इसे भी पढ़ें- सुनिये माननीय, पूर्व विधायक आपके बारे में क्या कह रहे हैं…
उल्लेखनीय है कि वकील एम. एल. शर्मा ने याचिका दाखिल कर इस फिल्म से विवादित दृश्य हटाने को लेकर आदेश देने की मांग की थी. इसमें रानी पद्मावती के बारे में फिल्म में दिखाये गये मनोरंजक दृश्यों को लेकर विवाद हो गया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




