Uncategorized

भोपाल में भाजपा मोर्चा अध्यक्षों से आज मिलेंगे अमित शाह

News Wing

Bhopal, 19 August: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. शनिवार को उनके भोपाल प्रवास का दूसरा दिन है. वह आज पार्टी के विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारियों की बैठक के अलावा साधु संतों से भी मिलेंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं कोर ग्रुप की बैठक, विभाग और प्रकल्प तथा कोर ग्रुप की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के पास छावनी गांव में पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

इसे भी पढ़े:- अमित शाह 3 दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भोपाल

तय कार्यक्रम के अनुसार, शाह दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक प्रमुखों व साधु-संतों के साथ चर्चा करेंगे। शाम पांच बजे पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने के बाद साढ़े छह बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण सारंग की पुस्तक का विमोचन करेंगे.

शाह ने पहले दिन शुक्रवार को पार्टी दफ्तर में बैठकें कर संगठन और सरकार का फीडबैक लिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी बात खुलकर रखें, किसी से डरें नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button