News Wing
New Delhi, 18 August: भारत-चीन के बीच डोकलाम सीमा विवाद को लेकर तनातनी लगातार बढ़ती चली जा रही है. इस बीच भारत ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे चीन बौखला सकता है. खबर है कि भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव में वियतनाम ने कथित तौर पर भारतीय ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल खरीदी है. भारत द्वारा वियतनाम को ब्रह्मोस दिए जाने से चीन की छटपटाहट और बढ़ सकती है. गौरलतब है कि ब्रह्मोस दुनिया के सबसे उन्नत मिसाइलों में से एक माना जाता है और एेसा माना जा रहा है कि वियतनाम इस मिसाइल को चीन के खिलाफ समंदर में तैनात कर सकता है.




