News Wing
Ranchi, 17 August: रांची में लालू यादव के साथ नजदीकी के बाद अब झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल का शरद यादव के साथ नजदीकियां सुर्खियों में है. शरद यादव का साथ देने के लिए बाबूलाल मरांडी दिल्ली पहुंच चुके हैं. वो वहां शरद यादव का साथ साझा विरासत बचाओ सम्मेलन में देंगे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो सम्मेलन में भाग लेंगे और आगे की रणनीति पर शरद यादव के साथ विचार विमर्श करेंगे.
देश के कई दिग्गज सम्मेलन में हैं शामिल
सम्मेलन की तैयारी देख कर एक बार फिर से लग रहा है कि बीजेपी बनाम पूरे देश की राजनीतिक पार्टी हो गयी हो. सम्मेलन में एक से बढ़ कर एक दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी के अलावा कई और नेता भी शामिल होंगे.
नीतीश पर रहेंगे निशाने पर
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सम्मेलन में नीतीश कुमार हर नेता के निशाने पर रहेंगे. बिहार में महागठबंधन का साथ छोड़ कर बीजेपी के साथ जाने का फैसला का सम्मेलन में कड़ा विरोध होने वाला है.




