News Wing
Ranchi, 16 August: स्पीनर आर आश्विन के बाद रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी दुबई में क्रिकेट अकादमी शुरू करने जा रहे है. धोनी ने दुबई के पैसेफिक स्पोर्ट्स क्लब में अपनी क्रिकेट अकादमी खोलने का फैसला किया है. वे इस स्पोर्ट्स एकेडमी में बच्चों को क्रिकेट का गुर सिखायेंगे. धोनी ये क्रिकेट अकादमी क्लब के साथ साझेदारी में शुरू करने जा रहे है. धोनी के साथ साझेदारी के साथ ही पैसेफिक वेंचर्स ने अपनी क्रिकेट अकादमी का नाम एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी रखने का फैसला लिया है. गौरतबल है कि फिरकी गेंदबाज आर आश्विन ने भी दुबई में क्रिकेट अकादमी खोलने की धोषणा की है.




