News Wing
Bokaro, 14 August : बोकारो जिले के चंदनकियारी के भोजूडीह भैरवथान में 13 गायों की मौत वज्रपात में हो गयी. सोमवार को सभी गायों को लेकर चारवाहा नदी के पास पहुंचा था इसी दौरान वज्रपात हुआ और 13 गायें मौक पर ही मर गयीं. चरवाहा किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा. वह भागकर गांव पहुंचा और लोगों को इसकी जानकारी दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद लोग मौके पर पहुंचे. जिन किसानों की गाय वज्रपात में मारी गयी है, वह किसान काफी दुखी हैं.




