News Wing
New Delhi, 11 August: राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड, फाउन्डेशन फॉर न्यूट्रीशन ने एक अनोखे प्रोग्राम की शुरूअत की है. प्रोग्राम का नाम है “गिफ्ट मिल्क” . यह नोएडा और दिल्ली के तीन-तीन सरकारी स्कूलों में शुरू की गयी है. इस पहल के लिए दानदाता एवं कार्यान्वयन एजेन्सी मदर डेयरी फ्रूट एण्ड वेजीटेबल प्राइवेट लिमिटेड होगी.
बच्चों में कुपोषण के बढ रहे आंकडों को देखते हुए इस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2015-16 के अनुसार लगभग 36 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं. कुपोषण की इस समस्या का समाधान दूध से सम्भव है क्योंकि दूध अपने आप में पौष्टिक आहार है. राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष दिलिप रथ तथा मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक संजीव खन्ना ने नोएडा के सेक्टर-51 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को दूध का पहला लॉट वितरित कर प्रोग्राम का आरम्भ किया.
फिलहाल यह प्रोग्राम दिल्ली, तेलंगाना और गुजरात के 7 स्कूलों के माध्यम से 3500 बच्चों को लाभान्वित कर रहा है. अब तक एनडीडीबी फाउन्डेशन फॉर न्यूट्रीशन सरकारी स्कूलों के बच्चों में तकरीबन 6 लाख युनिट दूध वितरित कर चुकी है. एनडीडीबी फाउन्डेशन फॉर न्यूट्रीशन गिफ्ट मिल्क प्रोग्राम के तहत नोएडा और दिल्ली में करीब 6000 छात्राओं के साथ 6 सरकारी कन्या स्कूलों को जोड़ेगा.




