Uncategorized

कांग्रेस के विधानसभा घेराव की तैयारियां पूरी, 500 कार्यकर्ता लेंगे भाग

Newswing Reporter
Ranchi, 08 August : कांग्रस ने झारखंड विधानसभा घेरने की तैयारी पूरी कर ली है. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आसपास के जिले से भी लोग रांची पहुच रहे हैं. कांग्रेसी कार्यकर्ता पांच बड़ी बस और दर्जनों छोटी गाड़ियों से विधानसभा का घेराव करने पहुंचेंगे. जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सी.एन.टी/एस.पी.टी एक्ट में किसी भी तरह के संशोधन के खिलाफ, राज्य में दिनों-दिन गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ, आर्थिक तंगी के कारण किसानों की आत्महत्या करने के खिलाफ विधानसभा घेराव कार्यक्रम किया जा रहा है. प्रेस वार्ता में जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी त्रिशानु राय, किसान खेत मजदूर संगठन चेयरमैन जोसफ पुरती, क्रीड़ा प्रकोष्ट चेयरमैन सुरा लागुरी, प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र बानरा, कार्यालय सचिव शैली शैलेन्द्र सिंकु, युवा नेता सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा, भगवान देवगम, मिल्टन सुण्डी, सुशील कुमार दास व अन्य उपस्तिथ थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button