Lead NewsTOP SLIDERTRENDINGWorld

Pakistan Political Crisis : रिटायर्ड जज अजमत सईद हो सकते हैं कार्यवाहक PM,  सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

Islamabad : पाकिस्तान में राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है. रविवार को संसद भंग कर दी गयी थी. इसके बाद अब ऐसी स्थित बन रही है कि रिटायर जज अजमत सईद को पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है.

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अजमत सईद का नाम प्रस्तावित किया है.

इसे भी पढ़ें :BIG News: SSP ने एक साथ 37 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

वहीं पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और संसद भंग मामले में सोमवार को एक बजे से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सुनवाई के दौरान स्पीकर की ओर से अटॉर्नी जनरल पेश होंगे.

इसे भी पढ़ें :आय से अधिक संपत्ति मामला: बंधु तिर्की ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए दायर की याचिका

केयरटेकर पीएम चुने जाने तक इमरान रहेंगे प्रधानमंत्री

पाकिस्तान में संसद भंग हो चुकी है. अब चुनाव के बाद ही स्थाई प्रधानमंत्री का चयन हो सकेगा. हालांकि, केयरटेकर पीएम चुने जाने तक इमरान खान ही प्रधानमंत्री के पद पर रहेंगे. इसको लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से आदेश जारी किया गया है.

संसद भंग मामले में संयुक्त विपक्ष की ओर से मांग की गई है कि, मामले की सुनवाई फुल बेंच करे. विपक्ष का कहना है कि, उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट संविधान के साथ खड़ा रहेगा.

इसे भी पढ़ें :Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में बेकाबू हालात, इमरजेंसी के बीच कैबिनेट का इस्तीफा, PM बने रहेंगे राजपक्षे

 

Related Articles

Back to top button