न्यूज विंग संवाददाता
रांची, 05 अगस्त : सड़क पर हो रही दुर्घटनाअों को रोकने के लिए मुख्य सचिव ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीये बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन जगहों पर दुर्घटनाएं हो रही है, वैसे जगहों को ब्लैक स्पाॅट्स के रुप में चिन्हित करें. सभी ब्लैक स्पाॅट्स पर रंंबल स्ट्रीप, साइनेज व बोर्ड लगाये. ताकि सड़क दुर्घटनाअों को रोका जा सके. मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि सभी ब्लैक स्पाॅट्स का सर्वे कर फोटोग्राफी करायें अौर दुर्घटनाअों को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार करें. दुर्घटनाअों की प्रोफाईल तैयार करें. दुर्घटना के कारण खोजें. मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को बताया कि दुर्घटनाअोंं को रेकने के लिए सभी जिलों में पीएमयू का गठन कर लिया गया है. प्रत्येक पीएमयू से काम किस प्रकार लिया जा रहा है, इसकी मोनिटरिंग करें. बैठक में मुख्य रूप से गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, डीजीपी डीके पांडेय, पथ निर्माण विभाग के सचिव मस्तराम मीणा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.




