JharkhandLead NewsRanchi

दुमका और चाईबासा आवासीय विद्यालय, इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग के एडमिशन टेस्ट के लिए करें आवेदन

Jharkhand News,  Indira Gandhi Balika Awasiya Vidyalaya

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तीन आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है. विभाग की ओर से नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संथाल परगना प्रमंडल के दुमका में और कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में आवासीय विद्यालय संचालित किया जाता है. इन स्कूलों में एडमिशन नामांकन प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से होता है. इसके लिए आवेदन शुरू हो चुका है. उक्त दो स्कूलों के साथ-साथ हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में भी एडमिशन के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी. इन स्कूलों में क्लास छह में एडमिशन होता है. एकेडमिक ईयर 2022-23 में नामांकन के लिए जैक की ओर से परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. लिखित परीक्षा 15 मई को ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें : कोरोना महामारी ने एक -एक व्यक्ति को रक्तदान का महत्व समझा दिया : उपायुक्त

ये हैं इम्पोर्टेंट डेट्स

नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 20 अप्रैल तक रखी गई है. इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर स्कूल के प्रधान से प्रमाणित कराने के बाद परीक्षा शुल्क के साथ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में 1 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जमा किया जा सकता है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शुल्क सहित आवेदन पत्र 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे. डीईओ कार्यालय से जैक कार्यालय में 27 अप्रैल तक सभी आवेदन जमा होंगे. इसके बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल 6 मई से परीक्षा की तिथि तक एडमिट कार्ड उपलब्ध कराएगी. इसके बाद परीक्षा 15 मई को ली जाएगी. आवेदन फॉर्म के साथ 200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को यह शुल्क 100 रुपये है.

उम्मीदवारों के लिए अर्हता

इन स्कूलों में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का झारखंड का मूल निवासी अथवा स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है. आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2022 को 10 वर्ष से कम और 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आवेदन करने वाले स्टूडेंट किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवी कक्षा पास कर चुका हो अथवा क्लास सिक्स में पढ़ाई करता हो. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा. अगर उम्मीदवार का प्रमाण पत्र नहीं बना है तो वह आवेदन की जानकारी दे सकता है लेकिन नामांकन के समय उसे मूल प्रमाण पत्र साथ लाना होगा.

इसे भी पढ़ें : Lalu को निराशा: जमानत याचिका पर सुनवाई टली, जज के नहीं बैठने की वजह से हुआ ऐसा

Related Articles

Back to top button