
Blood Donation, Corona Epidemic, Giridih Gramin Bank,
Giridih : स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को झारखंड ग्रामीण बैंक की गिरिडीह शाखा ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, सिविल सर्जन शिवप्रसाद मिश्रा, ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर अमरेश सिंह और रेड क्रॉस के चेयरमैन मदन विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया.
इस मौके पर डीसी नमन प्रियेश ने रक्तदान को समाज के लिए सबसे जरूरी और महत्पूर्ण विषय बताते हुए कहा की कोरोना महामारी ने रक्तदान का महत्व सभी लोगों के सामने लाकर रख दिया. जिस वक्त प्लाज्मा थेरेपी की जरूरत लोगों को समझ आयी तो लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझा.
डीसी ने कहा की रक्तदान जैसा महत्पूर्ण कार्य हर किसी को करना चाहिए. और ग्रामीण बैंक ने अपने स्थापना दिवस पर इस शिविर का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभायी है.
50 से अधिक बार रक्तदान करनेवाले सम्मानित
इस बीच शिविर में डीसी और सीएस ने 50 से अधिक बार रक्तदान करनेवाले रक्तदाताओं को टीशर्ट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. डीसी नमन प्रियेश के साथ बैंक प्रबंधक गोविंद सिन्हा, सुशील मिश्रा समेत कई समाहरणालय कर्मियों तथा बैंक कर्मियों ने भी रक्तदान किया.
शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष तराक नाथ देव, दिनेश खेतान, राजेश मोदी, रंजीत बरनवाल, तमन्ना परवीन, ग्रामीण बैंक के कर्मी प्रदीप बरनवाल, खुशबू कुमारी और संजना जायसवाल ने महत्पूर्ण भूमिका निभायी.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand News: एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा तत्काल इलाज, एनएच के किनारे के सरकारी हॉस्पिटल होंगे अपग्रेड




