JharkhandLead NewsRanchi

Good News: Jharkhand शिक्षा विभाग ने रोक हटायी, अब 847 अल्पसंख्यक स्कूलों में नये शैक्षणिक सत्र से होगी नियुक्ति

jharkhand news, jharkhand education department

Ranchi : प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने अपने पूर्व के आदेश को वापस लेते हुए राज्य के अल्पसंख्यक स्कूलों में नियुक्ति का रास्ता साफ़ कर दिया है. नये शैक्षणिक सत्र से इन अल्पसंख्यक स्कूलों में नियुक्तियां होने लगेंगी. निदेशालय की ओर से पूर्व में सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिख कर नियुक्ति करने पर रोक लगा दी थी. रोक के हट जाने के साथ ही न केवल अल्पसंख्यक बल्कि राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में छह साल बाद शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : Lalu को निराशा: जमानत याचिका पर सुनवाई टली, जज के नहीं बैठने की वजह से हुआ ऐसा

जानिए, किस आदेश को लिया वापस

बताते चलें कि साल 2016 में पत्र भेज कर नियुक्ति नहीं करने की बात कही गयी थी. इस पत्र में कहा गया था कि नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगायी जा रही है क्यूंकि अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया जायेगा. इसके बाद एक बार फिर वर्ष 2018 में फिर पत्र जारी कर कहा गया कि 31 मार्च 2019 तक नियमावली बना ली जायेगी. नियमावली बनाने के बाद ही नियुक्ति करें. पर 31 मार्च को भी नियमावली नहीं बन सकी.

इसी आदेश को वापस लेते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र भेज दिया है. जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2018 में जारी पत्र 31 मार्च 2019 तक ही प्रभावी था. इस कारण अब विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति पर कोई रोक नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Supaul में मामा ने घरेलू विवाद में 4 माह की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या की

847 स्कूलों में शिक्षकों की होगी नियुक्ति

राज्य में अल्पसंख्यक स्कूलों की संख्या 847 है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इन 847 स्कूलों में शिक्षकों के 1900 पद रिक्त हैं. शिक्षकों के पद रिक्त होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था. अब सरकार द्वारा रोक हटाया जाने के बाद विद्यालयों में फिर से शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी.

Related Articles

Back to top button