Uncategorized

चतरा : बैंक मैनेजर लापता, अपहरण की आशंका

चतरा, 05 अगस्त : बैंक ऑफ इंडिया के हंटरगंज दंतार शाखा के मैनेजर अमित कुजूर शुक्रवार की शाम से लापता हैं. उनके अपहरण की आशंका जतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी. हालांकि अभी तक अपहरणकर्ताओं ने बैंक मैनेजर के परिजनों से फिरौती की मांग नहीं की है. जानकारी के मुताबिक बैंक मैनेजर कल शाम काम समाप्त कर घर लौट रहे थे. देर रात तक घर वापस नहीं लौटे. जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button