बगदाद, 2 अगस्त: इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने वैश्विक समुदाय से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई और आतंकवादियों का सफाया जारी रखने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि इराक ने आतंकवाद से जंग जारी रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को एक मसौदा प्रस्ताव भेजा है.
अबादी ने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस मसौदा प्रस्ताव का उद्देश्य आतकंवाद और आईएस से जुड़े उसके सहयोगियों के खिलाफ जंग को जारी रखना है.
अबादी का यह बयान आईएस के कब्जे से मोसुल के आजाद होने की आधिकारिक घोषणा के बाद आया है. अबादी ने 10 जुलाई को मोसुल के आईएस के कब्जे से आधिकारिक तौर पर रिहा होने का ऐलान किया था.




